logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

पेंशनर सचेत रहे ऑनलाईन ठगबाज जीवन प्रमाणपत्र को अपडेट करने के नाम पर कर रहे धोखाधड़ी


सायबर अपराधी बेखौफ लोगों को अपना निशाना बना रहे है.फोन पर किसी न किसी बहाने बैंक अकाउंट से जुडी जानकारी इकट्ठा कर अपराधी लोगों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी कर रहे है.इसी कड़ी में अब बड़े पैमाने पर पेंशनर को निशाना बनाये जाने के मामले सामने आये है ऐसी स्थिति में पुलिस ने पेंशनर ( सेवानिवृत ) लोगों से इस तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की सलाह दे रहे है.

पुलिस में दर्ज कुछ प्रकरणों में यह देखने में आया है की साइबर अपराधी सेवानिवृत लोगों की जानकारी इकठ्ठा कर जीवन प्रमाणपत्र अपडेट कराये जाने का झांसा दे रहे है.यह ऐसा झांसा है जिसके जाल में कोई भी सेवानिवृत कर्मचारी फंस सकता है क्यूंकि पेंशन अकाउंट में ऐसे नागरिकों को अपने जीवित होने का प्रमाण देना पड़ता है.लेकिन पुलिस के अनुसार पेंशन संचालनालय इस तरह की कोई भी जानकारी ऑनलाइन जरिये से नहीं मांगता।

सेवानिवृत लोगों का डाटा संभव है की कोई हैकर आसानी से निकाल ले इसके बाद वह लोगों से संपर्क करे.हैकर के पास डेट ऑफ़ जॉइनिंग,डेट ऑफ़ रिटायरमेंट समेत सर्विस से जुडी कई अहम जानकारी हो सकती है.जब यह जानकारियां  कोई ठगबाज किसी पेंशनर को देगा तो वह इस पर आसानी से यकीन कर सकते है लेकिन पुलिस की माने तो यह बुजुर्गों को ठगने की नई तरह की साजिश से जिससे बचने के लिए सतर्कता ही उपाय है.