logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Politics: उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे का किया राजनीतिक गेम, संजय गायकवाड़ का बड़ा आरोप


बुलढाणा: शिवसेना में बगावत के बाद से ही शिंदे (Shinde Group) और उद्धव गुट (Udhav Group) किसी न किसी मुद्दे पर एक दूसरे पर हमला करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में एक बार शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ (Sanjay Gaikwad) ने उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) पर बड़ा आरोप लगाया है। गायकवाड़ ने कहा कि, शिवसेना (Shivsena) का अध्यक्ष बनने के लिए उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे (Raj Thackeray) का राजनीतिक गेम किया।" शनिवार एक कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही।

गायकवाड़ ने कहा, "उद्धव ठाकरे और शिवसेना का एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं था। शिवसेना केवल राज ठाकरे से जुड़ी थी। हालांकि, उद्धव ठाकरे कार्यकारी अध्यक्ष बनना चाहते थे। तब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या राज ठाकरे थे। उस समय उद्धव ठाकरे ने मनोहर जोशी (Manohar Joshi) के कंधे पर बंदूक रखकर राज ठाकरे का राजनीतिक खेल खेला था।"

मनोहर जोशी के कंधे पर बंदूक रख चलाई गोली

बुलढाणा विधायक ने कहा, उद्धव ठाकरे ने मनोहर जोशी से कहा कि राज ठाकरे को कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए मेरा नाम सामने रखना चाहिए, ये बालासाहेब को बता दें। इसलिए राज ठाकरे को उद्धव ठाकरे के नाम की घोषणा करनी पड़ी। अंत में राज ठाकरे भी बालासाहेब से आगे नहीं बढ़ पाए। उद्धव ठाकरे ने कार्यकारी अध्यक्ष बनने के लिए यह कदम उठाया।"