logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

51 दुपहिया वाहन चालकों पर दंडात्मक कार्रवाई; 24,000 रु. जुर्माना वसूल


खामगांव: शहर की यातायात को अनुशासन लगाने का कई बार पुलिस व्दारा प्रयास किया जाता है, लेकिन इन प्रयासों को कुछ दिन ही वाहन धारक प्रतिसाद देते है. बाद में फिर से मनमानी तरीके से अपने वाहन खड़े कर यातायात में बाधा निर्माण करते है. जिस कारण शहर पुलिस थाने के यातायात दस्ते ने नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 51 दुपहिया वाहन चालकों पर ई चलान के माध्यम से दंडात्मक कार्रवाई की. जिसमें 24,000 रु. का जुर्माना वसूल किया है.

शहर के मुख्य बाजार मंडी समेत आदि जगह खुले रास्ते पर अतिक्रमण के घेरे में है. कई व्यापारी दूकान के सामने वाहन चालकों को वाहन खड़े करने देते है. दोनो बाजू से खड़े रहने वाले वाहनों के कारण रास्ते संकरे होकर यातायात बाधित होने की समस्या निर्माण होती है. 

यह यातायात सुचारू करने के लिए शहर पुलिस थाने के थानेदार प्रदीप त्रिभुवन के मार्गदर्शन में यातायात शाखा के गणेश दामोटकर, संतोष मुंजाल, राहुल इंगले, नितिन निले, नागरे ने शहर के विविध परिसर में विशेष मुहिम चलाई. जिसमें ट्रीपल सीट वाहन चलाना, लाइसेंन न होना, वाहन के कागजत साथ में न रखना, इसी तरह यातायात में बाधा होगी ऐसे जगह दुपहिया वाहन खड़े करना ऐसे 51 वाहन धारकों से ई चलान दंडात्मक कार्रवाई की है. 24,100 रु. का जुर्माना वाहन धारकों को आनलाइन भरना है.