logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

राहुल बोंद्रे ने नहीं की मारपीट, झूठे मामला किया दर्ज; पूर्व मंत्री दिलीप कुमार सानंद ने किया बड़ा दावा


बुलढाणा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल बोंद्रे द्वारा भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का मामला गरमाया हुआ है। इसी बीच कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री दिलीप कुमार सानंद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, "राहुल बोंद्रे ने भाजपा कार्यकर्ता को नहीं पीटा। उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता से मामला वापस लेने की मांग की। 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने कांग्रेस नेताओं के ऊपर सवालों की झड़ी लगा दी। सवालो को बढ़ता देखत सभी कांग्रेस नेता बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ वापस निकल गए। 

इस दौरान हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि, "भाजपा की ओर से गली से लेकर दिल्ली तक मनमानी व दमनकारी राजनीति चल रही है। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई विभाग मनमानी कर रहे हैं। राहुल बोंद्रे की संस्था में पांच हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं, उनके परिवार के पास सौ एकड़ जमीन है। सवाल यह है कि क्या इतनी संपत्ति वाला आदमी एक बीजेपी कार्यकर्ता की जेब से पांच हजार की रकम और चेन छीन लेगा।"

बिना जांच किये मामला दर्ज

सपकाल ने कहा, "पुलिस ने बिना किसी प्रारंभिक जांच के राहुल बोंद्रे पर डकैती की धारा लगाई है। हमारी मांग है कि इस दमन की जांच की जाए और दर्ज किए गए झूठे मुकदमों को वापस लिया जाए।" इसी के साथ दोनों नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बोंद्रे के दिवंगत पिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई नहीं करने पर भी सवाल उठाया।