logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

संजय गायकवाड़ का बिना नाम लिए उद्धव पर हमला, कहा- धनुष्य बाण के फ्रिज होना के लिए वही जिम्मेदार


बुलढाणा: चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे को झटका देते हुए शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह को फ्रिज कर दिया है। इसके बाद दोनों गुटों के नेता एक दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। इसी को लेकर शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने उद्धव ठाकरे पर बिना नाम लिए हमला बोला है। उन्होंने कहा, आयोग ने शिवसेना के नाम और शिवसेना के चुनाव चिन्ह धनुष बाण पर रोक लगा दी है। यह उनकी भूल का परिणाम है। इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी। शिवसेना को मां कहना और उसे कांग्रेस-राष्ट्रवादी से बांधना कितना उचित है? ऐसा सवाल भी गायकवाड़ ने पूछा? 

गायकवाड़ ने कहा, हमारे साथ 40 विधायकों ने बगावत कर दी। उन पर विचार-विमर्श कर चर्चा की जाती तो यह समय आज नहीं आता। विधायक, सांसद जा चुके हैं और अब बहू, बेटा, परिवार का वफादार नौकर थापा भी शिंदे गुट में शामिल हो गया है। हम पर बक्सों का आरोप लगाया। तो क्या इन्होने ने भी बक्से ले लिए? ऐसा सवाल भी उन्होंने किया। 

आयोग का निर्णय कानून के दायरे में है

गायकवाड़ ने किया , दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने जो फैसला लिया है, वह कानून के मुताबिक लिया गया है। उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना यह धमकी भी दी कि चूंकि इसके लिए 'वे' जिम्मेदार हैं, इसलिए उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।