logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

वायरल वीडियो पर संजय गायकवाड़ ने दी सफाई, कहा - उस पुलिसकर्मी ने मानवता के नाते कार की साफ


बुलढाणा: बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र के शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उनके कृत्य राजनीतिक तूफान पैदा करते रहते हैं। गुरुवार को ही पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल ने एक वीडियो साझा कर उनपर जमकर हमला बोला था। अब इस वायरल वीडियो को लेकर गायकवाड़ ने सफाई दी है।    

विधायक गायकवाड़ और विवाद का समीकरण पिछले दो साल से बना हुआ है। अब यह फिर से खबरों में हैं। गुरुवार को एक पुलिसकर्मी का उनके वाहन की सफाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ। 

अब इस वायरल वीडियो हो रहे वीडियो पर संजय गायकवाड़ ने सफाई दी है। गायकवाड़ ने कहा, “यह पुलिसकर्मी, जिसे मेरी सुरक्षा के लिए रखा गया है, उसने होटल में कुछ नाश्ता किया। इसके बाद सफर के दौरान उसको उल्टी हो गई, जिसके कार खराब हो गई। 

गायकवाड़ ने आगे बताया कि ड्राइवर ने पुलिसकर्मी से कहा कि आपने उल्टी कर कार खराब की तो उसे आप ही धो लो। इसलिए, उस पुलिसकर्मी ने मानवता के तौर पर कार को साफ किया। संजय गायकवाड़ ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने कहा कि ये जो विपक्ष के लोग फालतू बातों पर बवाल कर रहे हैं। इनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए ऐसे धंधे करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें भी नियम कानून पता है, हम पुलिस वालों का सम्मान करते हैं।