logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

NCP के चल रही उठापटक पर संजय गायकवाड़ बोले- पार्टी में बगावत रोकने शरद पवार ने फेंका इस्तीफा वाला बम


बुलढाणा: शरद पवार के इस्तीफा देने के ऐलान के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में उठापठक जारी जारी है। पार्टी के तमाम नेता सहित देशभर के अन्य दलों के प्रमुख पवार से उनका इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब इस मामले पर शिवसेना नेता और विधायक संजय गायकवाड़ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पवार द्वारा इस्तीफे देने के कदम को पार्टी में चल रही बगावत को रोकने के लिए कदम बताया।

शुक्रवार को बुलढाणा में पत्रकारों से बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा, "शरद पवार देश के जाने-माने नेता हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी पार्टी में जो चल रहा हैं  उसे देखकर एक बात समझ आ रही है कि, यह सब अपनी पार्टी में शुरू बगावत को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं पर फेंका हुआ बम है।" उन्होंने कहा कि, "पवार ने सभी को इमोशनल ब्लैकमेल करने और सभी को अपने साथ रखने के लिए इस्तीफा देने का कदम उठाया था।"

गायकवाड़ ने आगे कहा, "पिछले अनुभवों को देखते हुए पवार साहब ने जो कहा है उसे कभी नहीं किया। अजित पवार द्वारा जो बगावत का बीज पार्टी के अंदर बोया उसे नष्ट करने के लिए पवार ने इस्तीफा देने की बात कही। उन्हें पता था इस निर्णय के खिलाफ कार्यकर्ता भड़क उठेंगे और सभी एक साथ आजाएंगे। इससे अजित की बगावत वहीं समाप्त हो जाएगा।"