logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

संजय राऊत ने मुझे भरोसा दिया है की सावरकर की हमारी सोच से महाविकास आघाड़ी को कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा- जयराम रमेश


बुलढाणा: राहुल गांधी की वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद उठ खड़ा हुआ है.कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के इस बयान को लेकर अड़िग है बावजूद इसके राज्य में महाविकास आघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना ने बयान दिया है की वह राहुल के इस बयान से सहमत नहीं है.इसके बीच शुक्रवार को भारत जोड़ों यात्रा के तहत नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश ने कहा की आज सुबह ही उनकी संजय राऊत से बात हुई है.और उन्होंने इस बात के लिए आश्वस्त किया है की सावरकर को लेकर उठ खड़े हुए विवाद से राज्य में महाविकास आघाड़ी गठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।रमेश ने संजय राऊत को अपना दोस्त बताते हुए कहा की उनकी पार्टी शिवसेना और हमारी पार्टी कांग्रेस के अलग विचार है अलग वैचारिक सोच है लेकिन तीन साल पहले कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत हम इस गठबंधन में शामिल हुए है.सावरकर को लेकर हमने ऐतिहासिक तथ्य प्रस्तुत किया है.इतिहास इतिहास होता है उसे बदला नहीं जा सकता। रमेश ने कहा की इस विवाद के सामने आने के बाद अब हमें वह मीडिया हॉउस भी कव्हर करने लगे है जो अब तक भारत जोड़ों यात्रा से दुरी बनाये रखें थे. रमेश ने यात्रा को लेकर हो रहे विवाद पर कहां की तेलंगाना में भी हमारे पोस्टर फाड़े गए थे लेकिन इस यात्रा को अधिक प्रतिसाद मिला।आगे भी हमारे पोस्टर फाड़े जायेंगे या काले झंडे दिखाए जायेंगे लेकिन यह यात्रा चलती रहेगी।