logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शेगांव बार एसोसिएशन ने छात्र की हत्या करने वाले आरोपियों का केस नहीं लड़ने का लिया निर्णय


बुलढाणा: पिछले तीन दिनों से लापता छात्र कृष्णा कराले का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 30 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। साथ ही विभिन्न स्तरों से इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग हो रही है। इस संबंध में कल शेगांव वकील संघ ने आरोपियों की ओर से कानूनी कागजात दाखिल नहीं कर निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने यह संकल्प लिया है कि वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आरोपियों की मदद नहीं करेंगे।

वकील संघ ने कहा कि कृष्णा का अपहरण और हत्या अत्यंत निंदनीय और ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सही संदेश देने के लिए शेगांव बार एसोसिएशन इस मामले में आरोपियों की ओर से अपने वकील का पत्र दाखिल नहीं करेगा। साथ ही शेगांव वकील संघ के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आरोपियों की मदद नहीं करेंगे।

इस अपराध के विरोध में शेगांव वकील संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। साथ ही उक्त मामले की जांच सही ढंग और तेजी से की जाने की भी मांग की है। संघ की मांग है कि मामले में विशेष लोक अभियोजक एडवोकेट उज्ज्वल निकम को नियुक्त किया जाना चाहिए। शेगांव वकील एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट कैलास गुप्ते ने कहा कि यह मांगें तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को भेजे गए ज्ञापन में की गई थी।