logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Shegaon: बंद घर से चोरो ने उड़ाए एक करोड़ का सामान, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर


शेगांव: संतनगरी शेगांव में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। जहां बंद घर में दो नकापोश चोरों ने कम से कम एक करोड़ का सामान लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर में खलबली मच गई। लुटोरी की तस्वीर घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि, अभी तक चोरी को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शेगांव शहर के बस स्टैंड क्षेत्र के मटकरी गली निवासी आनंद परदीवाल गांव गए हुए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर लुटेरों ने सोमवार की देर शाम बंगले से जेवरात और नकदी समेत करीब एक करोड़ रुपये का कीमती सामान लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते हो पुलिस डॉग स्कॉड के पास चोरी वाले स्थान पर पहुंच गई है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद है।