logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

बुलढाणा के येलगांव में आदिवासी आश्रम शाला के 13 छात्रों को विषबाधा; 5 छात्र गंभीर


बुलढाणा: बुलढाणा तहसील के येलगांव स्थित पैनगंगा आदिवासी आश्रम स्कूल के 13 छात्र कल रात करी और चावल खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गए। छात्रों को अचानक उल्टी और दस्त की समस्या होने पर जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पैनगंगा आदिवासी आश्रम स्कूल बुलढाणा के पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष विजयराज शिंदे का है।

इस आदिवासी आश्रम शमा में खाना खाने के बाद ही सभी  विषबाधा हुई । पैनगंगा आदिवासी आश्रम शाला बुलढाणा के पूर्व विधायक व  वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष विजयराज शिंदे द्वारा संचालित की जाती है। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और आश्रमशाला  प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  पहुंचकर भोजन के सैंपल को परीक्षण के लिए भेजा है।

प्राथमिक जांच में भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही सामने आई है। जिला शल्य चिकित्सक डॉ. दत्तात्रय बिराजदार ने बताया कि 13 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। उनका  इलाज चल रहा है। बाकी छात्राएं स्थिर हैं और उन्हें भी आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।