logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

सड़क ठीक करने छात्रों का आंदोलन, राष्ट्रीय महामार्ग 161 किया जाम, लगी गाड़ियों की लंबी लाइन


बुलढाणा: ख़राब सड़क को ठीक करने के लिए बच्चे सड़क पर उतर आए हैं। जिसके कारण राष्ट्रीय महामार्ग 161 पूरी तरह बंद हो गया है। आंदोलनकारी छात्रों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को ठीक करने और गांव तक पुनः एसटी सेवा शुरू करने की मांग की है। इस आंदोलन में बच्चों सहित उनके अभिभावक भी मौजदू थे। बच्चों के इस आंदोलन के कारण राष्ट्रीय महामार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। 

जिले के सावला से निवाना तक पांच किलोमीटर सड़क की बदहाली के कारण इस गांव की बस सेवा पिछले चार माह से बंद है। नतीजतन स्कूली छात्रों को स्कूल जाने के लिए रोजाना पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है और शाम को स्कूल के बाद घर पहुंचने में अंधेरा हो जाता है। बस से सेवा शुरू नहीं होने के कारण छात्रों सहित गामीणो को काफी मुश्किलों का समाना करना पड़ता है। जिसको लेकर छात्र आंदोलन पर बैठ गए हैं। 

बुधवार को सुबह आठ बजे से छात्र सड़क पर बैठ गए। जिसके कारण नांदेड़-शेगांव-बुरहानपुर-इंदौर अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर लंबा जाम लग गया है। पिछले कुछ दिनों में जिले में बच्चों के अपहरण के कई मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं को देखते हुए बच्चों और अभिभावको में भय का माहौल है। बस सेवा नहीं शुरू होने के कारण कई बच्चों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है।