logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मुंबई, पुणे से बालेश्वर तक चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें


बुलढाणा: मध्य रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई और पुणे से बालेश्वर के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। 

मुंबई-बालेश्वर सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन 01055 (2 फेरे) 18 मई को 11.5 बजे मुंबई से रवाना होगी। यह अगले दिन शाम 7:15 बजे बालेश्वर पहुंचेगी। 01956 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन बालेश्वर से 9.30 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन रात 10:50 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

ये ट्रेनें दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चंपा, सक्ती, रायगढ़ा, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में रुकेंगी। 

पुणे-बालेश्वर सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन 01451 (2 फेन्या) 18 मई को सुबह 11.30 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन रात 9.30 बजे बालेश्वर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन 01452 20 तारीख को सुबह 9 बजे बालेश्वर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7.30 बजे पुणे पहुंचेगी।

इस बीच दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चंपा, सक्ती, रायगढ़ा, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में स्टॉप लेगी।