logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

विपक्ष आतंकवाद का समर्थक, याकूब मेमन मामले पर संजय गायकवाड़ ने लगाया बड़ा आरोप


बुलढाणा: मुंबई बम धमाकों के आरोपी याकूब मेनन की कब्र का सौंदर्यीकरण करने का मामला  सामने आने के बाद से राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। सत्ता पक्ष लगातार महाविकास अघाड़ी पर हमलवार है। इसी क्रम में शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने विपक्ष पर  बड़ा आरोप लगते हुए आतंकवाद का समर्थक बता दिया है। 

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा, "इससे साबित हो गया है कि विपक्षी दल आतंकवाद का समर्थक है। उन्होंने यह भी मांग की कि इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

गायकवाड़ ने कहा, "अमेरिका ने मारा बिन लादेन, समुद्र में है। वहीं संसद भवन हमले का जिम्मेदार अफजल गुरु को जेल में ही दफनाया गया था। इसी के कारण मेनन के मकबरे का सौंदर्यीकरण किया गया।" 
उन्होंने कहा, "शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को यह बर्दाश्त नहीं होता। यह भी एक कारण है कि हम 40 विधायकों ने शिवसेना छोड़ दी। इससे यह साबित हो गया है कि विपक्षी दल आतंकवाद का समर्थक है।"