logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

शिक्षक ने 10 वर्षीय छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला किया दर्ज


बुलढाणा: गुरु-शिष्य के रिश्ते को बहुत पवित्र माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली घटनाएं  जिले से सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना नांदुरा तहसील से सामने आई है। जहां एक जिला परिषद संचालित स्कूल के शिक्षक ने पांचवीं कक्षा छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाया और फिर अश्लील हरकत की। माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी व्यासानंद प्रधानाध्यापक देवीदास डिगोलेके खिलाफ पोक्सो सहित छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के प्रधानाध्यापक देवीदास डिगोले ने अपने ही स्कूल की कक्षा 5 की एक छात्रा को प्रिंसिपल के कमरे में बुलाया और सजा के नाम पर उसके शरीर पर गलत इरादे से हाथ फिरा कर उसका यौन उत्पीड़न किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से डरी सहमी छात्रा घर पहुंची और माता-पिता को  पूरी घटना बताई। 

बेटी के बताते ही पिता ने तुरंत इसकी शिकायत  पिंपलगांव राजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्राचार्य देवीदास डीगोले के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।वहीं मामला दर्ज होते ही आरोपी प्राचार्य फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

एक महीने में कई घटना आई सामने 

जिले में शिक्षकों द्वारा छात्रों के यौन उत्पीड़न करने के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक महीने में जिले में यह तीसरी घटना है। इन घटनों के सामने आने के बाद अभिभावकों को अपनी बच्चियों की चिंता सताने लगी है।