logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शिक्षक, सरपंच और स्कूल समिति अध्यक्ष पर जातीय दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप


बुलढाणा: सिंधखेड़राजा तहसील के देउलगांव कोल स्थित जिला परिषद स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बजे गाने को लेकर हुए विवाद के कारण बीबी पुलिस स्टेशन में अत्याचार का मामला दर्ज किया गया है.

अनुसूचित जाति की एक लड़की ने स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर पर आधारित गीत "सोन्याने भरली ओटी" गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। लेकिन शिक्षकों ने उक्त गाना बजाने पर आपत्ति जताई. 

इसके बाद बच्ची की चाची ने टीचर से पूछा. स्कूल समिति के अध्यक्ष और गांव के सरपंच वहां आए और लड़की की चाची के साथ बहस की। शिक्षक, विद्यालय समिति अध्यक्ष व सरपंच ने उक्त महिला को जातिगत गाली देते हुए थप्पड़ मारा और उसका ब्लाउज फाड़ दिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की. इसके बाद उक्त महिला को खींचकर बाहर निकाला गया. 

लड़की की चाची ने बीबी थाने में मामला दर्ज कराया है. बीबी पुलिस स्टेशन थानेदार सदानंद सोनकांबले बीबी पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों के साथ घटना की आगे की जांच कर रहे हैं।