logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: अतिक्रमण हटाने पहुंची मनपा प्रशासन टीम, व्यक्ति ने छिड़क लिया खुदपर डीजल!


बुलढाणा: शहर के सर्कुलर रोड पर डीएड कॉलेज परिसर के सामने से मनपा प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान एक व्यक्ति ने अतिक्रमण न हटाए जाने की मांग को लेकर खुदपर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।   

शहर में मनपा प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश दिया था। इसी के तहत शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जब अतिक्रमण हटाने वाली टीम सर्कुलर रोड पहुंची तो अतिक्रमणकारी मधुकर जोगदंड ने टीम के सामने ही अपने शरीर पर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद बुलढाणा नगर पालिका ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने बताया कि इसी के चलते कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।