logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

अज्ञात महिला ने उपजिला प्रमुख कपिल खेडेकर के वाहन में की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना 


बुलढाणा: जिले में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के पदाधिकारियों पर हमलों का सिलसिला जारी है. हाल ही में चिखली में एक अज्ञात महिला द्वारा ठाकरे समूह के उपजिला प्रमुख कपिल खेडेकर (चिखली) के वाहन में तोड़फोड़ करने की घटना हुई है। सोमवार को यह घटना सामने आई। तोड़फोड़ की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

'सीसीटीवी' फुटेज के मुताबिक, रविवार रात 12 बजे. इससे साफ हुआ कि वाहन में आसपास तोड़फोड़ की गई थी चेहरे पर स्कार्फ बांधी एक महिला वहां आई, इधर-उधर देखा और वाहन की तोड़फोड़ की। इसके बाद खेडेकर ने चिखली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा करने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही खेडेकर के बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर पहुंचे और आरोपी को ढूढ़कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। 

हम जल्द ढुढ़ लेंगे 

खेडेकर ने जानकारी के अनुसार दोपहिया वाहन पर सवार एक इस्मा ने सीसीटीवी रेंज के बाहर वाहन को रोक लिया। बाद में महिला ने उतरकर गाड़ी में तोड़फोड़ की। खेडेकर ने चेतावनी दी कि पुलिस जांच करने जा रही है, लेकिन महिला के भेष में यह कायरतापूर्ण हरकत करने वाले को हम ढूंढ निकालेंगे। 

पहले भी हो चुके हैं हमले

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त माह में बुलढाणा बाजार समिति में ठाकरे गुट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिंदे गुट ने खलल डाला था। नवंबर के महीने में मोटाला तालुका में 2 युवा पदाधिकारियों पर सशस्त्र हमला हुआ था।