logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार; दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल


बुलढाणा: खामगांव तहसील में गणेशपूर-मोहाडी रोड पर बड़ी दुर्घटना हुई है। जहां जानवर के सामने आने के कारण एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अकोला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जलगांव जमोद तहसील के गडेगांव खुर्द का आवाचर परिवार मंगलवार सुबह कार से किसी काम से चिखली जा रहा था। इसी बीच मोहदी-गणेशपुर मार्ग पर गाडी के सामने जानवर आ गया। तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण हादसे में मा. नंदा विट्ठल अवचार (60), ऋषभ अंगत अवचार (06) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंगत विट्ठल अवचार (35), माधुरी अंगत अवचार (30), परी अंगत आवचर (02) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही हिवारखेड़ पुलिस पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल अवचार दंपति और बच्ची को खामगांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अंगत विट्ठल अवचार चिखली में भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी हैं। इस मामले में पुलिस में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।