logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: गंदगी से भरे थे शहर के नाले, फिर जब हुई सफाई तो ... उड़े सबके होश!


बुलढाणा: खामगांव शहर में सफाई का कोई अतापता नहीं है। शहर के अमडापुर नाका क्षेत्र में नालियां कूड़े से बजबजा रही हैं, जिससे नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में है। स्वास्थ्य के खतरे के साथ इन नालियों की सफाई के दौरान जान का खतरा भी सामने आया। इन नालों से निकलने वाले विभिन्न प्रजातियों के सांपों के कारण क्षेत्र के नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया है।

नगर निगम प्रशासन द्वारा पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र की नालियों की सफाई नहीं किये जाने के कारण इस क्षेत्र की नालियों में बड़े-बड़े सांप और उनके बच्चे पल रहे हैं।

सोमवार की शाम को जब इन नालियों की सफाई की जा रही थी तो इनमें से कई सारे सांप निकलने लगे। इस क्षेत्र के नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन से समय-समय पर शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है। अब सांप निकलने से नागरिकों की चिंता और बढ़ गई है।