logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर जिले में दिखा बंद का असर, कई इलाकों में स्कूल और बाजार बंद


बुलढाणा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ और महंत रामगिरि महाराज के समर्थन में बुलढाणा जिले के हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को बुलढाणा जिले में बंद का आह्वान किया है। इस अपील पर जिले के कई शहरों में सुबह से ही बंद का असर दिखा रहा है।

जिले के कुछ हिस्सों में शहर के स्कूल बंद हैं और ग्रामीण इलाकों में एसटी बसें भी बंद हैं। लेकिन लंबी दूरी की एसटी बसें चल रही हैं। जिले के सबसे बड़े शहर खामगांव में आज सुबह से ही सभी स्कूल बंद हैं और सभी सड़कें सुनसान हैं। 

वहीं, शेगांव, संग्रामपुर, जलगांव जामोद नांदुरा और मलकपुर में बाजार और स्कूल शुरू दिखे। कुल मिलाकर बुलढाणा जिले में हिंदूवादी संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद का असर देखने को मिला।