logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: नाबालिग ने प्रेमी के साथ मिलकर पिया फिनाइल, फिर पहुंची थाने


बुलढाणा: सोलह साल की लड़की को 18 साल के स्थानीय लड़के से प्यार हो जाता है। इस बारे में सुनते ही माता-पिता ने तुरंत दूर रत्नागिरी के युवक से शादी करने का फैसला किया। तारीख पक्की हो गई, शादी के कार्ड बंट गए, रिश्तेदार जुट गए। महिला दिवस के मौके पर हल्दी लगी। इसी बीच नाबालिग ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले फिनाइल पी लिया और फिर पुलिस थाने पहुंच गई।  पुलिस ने दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। यह खलबली मचाने वाली खबर खामगांव तहसील से सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती और युवक एक  ही मोहल्ले में रहते हैं। पिछले कुछ वर्षो से दिनों के बीच प्रेम संबंध थे। जैसे ही युवती के घर वालों को इस बात की जानकारी मिली उन्होंने उसकी शादी अपने एक परिचित युवक  फिक्स कर दी। घर में शादी की तैयारी शुरू हो गई। कार्ड बांट गए। महिला दिवस  के दिन नाबालिग को हल्दी लगी। जैसे ही यह सब समाप्त हुआ, नाबालिग अपने प्रेमी से मिली। दोनों ने पहले फिनाइल पी और सीधे बुलढाणा पुलिस थाने पहुंच गए।

जहां दोनों ने पुलिस को सारी बात बताई। फिनाइल पिने की बात पता चलते ही पुलिस ने दोनों आनन-फानन में उप-जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है।  इसके बाद माता-पिता के खिलाफ बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 के तहत मामला दर्ज किया गया था।