logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

अधिकारी ने महिला सरपंच को दिया भ्रष्टाचार का ज्ञान, कहा- खाना हमारा अधिकार


बुलढाणा: जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक डोंगांव की एक महिला सरपंच और एक ग्राम विकास अधिकारी के बीच खुलेआम भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि, अधिकारी, सरपंच को सलाह दे रहा  हैं कि 'खाना' उनका अधिकार है और मतदाता चोर है।

ग्राम पंचायत कार्यालय में हाल ही में हुई चर्चा में ग्राम विकास अधिकारी ज्ञानेश्वर चंखोरे, नवनिर्वाचित महिला सरपंच रेखा पांडव सहित अन्य पदाधिकारी व्यावहारिक ज्ञान देते नजर आ रहे हैं। जब बात काम और 'लेन-देन' पर थी तो ग्राम विकास अधिकारी ने महिला सरपंच को 'नकद' सलाह देते हुए कहा, 'हम यहां सिर्फ खाने के लिए बैठे हैं और खाना हमारा अधिकार है।'

वीडियो फर्जी है: चंखोरे

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही गांव में हड़कंप मच गया। चंखोरे ने दावा किया कि फुटेज फर्जी था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विपक्षी दल द्वारा सरपंच और सचिव को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि हम संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कदम उठाएंगे। उप सरपंच इंगले, सदस्य अखाड़े ने कहा कि यह मामला शर्मनाक है। अखाड़े ने कहा कि वह सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे और स्पष्ट किया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।