logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

मोदी के कार्यक्रम में बंदोबस्त के लिए जाने वाले पुलिसकर्मी ने आत्महत्या, ट्रेन के आगे आकर दे दी जान


बुलढाणा: वर्धा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक पुलिसकर्मी ने गुरुवार शाम शेगांव में मुंबई-नागपुर रेलवे लाइन पर चलने वाली ओखा-पुरी एक्सप्रेस के सामने आकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस विभाग में सनसनी मच गयी है।आत्महत्या करने वाले एएसआई का नाम किसन गायकवाड़ है और वह अमदापुर पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा की सुरक्षा के लिए बुलढाणा जिले से पुलिस बल भेजा गया है. इसमें अमदापुर थाने में कार्यरत एसआई किसन गायकवाड़ को भी भेजा गया था.

पुलिसकर्मी ने शेगांव शहर के अकोट रोड पर रेलवे फाटक के पास मुंबई नागपुर डाउन रेलवे लाइन पर चलने वाली ओखा-पुरी एक्सप्रेस के सामने आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

इस संबंध में ओखा पुरी एक्सप्रेस के लोको पायलट पीएन देशमुख ने वीएचएफ के माध्यम से शेगांव रेलवे स्टेशन प्रबंधक को सूचित किया. आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।