logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

जो लोग मुझे बचकाना (बालिश) बता रहे थे उन्हें यात्रा की सफलता ने ज़वाब दे दिया- नाना पटोले


बुलढाणा: भारत जोड़ों यात्रा के दौरा शेगांव में हुई सभा के बाद नाना पटोले ने उन पर हमला बोलने वालों को जवाब दिया है.शनिवार को पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पटोले ने कहा की जो लोग महाराष्ट्र में भारत जोड़ों यात्रा की सफलता पर सवाल उठा रहे है और मुझे बालिश (बचकाना) बता रहे थे उन्हें राज्य में इस यात्रा के बाद से ज़वाब मिल गया है और बालिश कौन है यह भी साबित हो चुका है.पटोले ने कहा की उन्होंने दो महीने पहले ही कहा था की यह यात्रा महाराष्ट्र में सफल होगी और शेगांव की सभा भव्य रहेगी। कल की ऐतिहासिक सभा कांग्रेस के लिए न भूतो न भविष्यति साबित हुई है.पटोले ने कहा की इस यात्रा की वजह से कांग्रेस पार्टी में ऊर्जा आयी है और उन्हें मालूम है की माहौल को कैसे गर्म रखना है.इस प्रेस में मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय नेता जयराम रमेश ने भी कहा की बीते 30 वर्ष के अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने ऐसी सभा नहीं देखीं। पटोले ने यह भी कहा की भारत जोड़ों यात्रा में लोग खुद की मर्जी से साबित हुए थे.इस यात्रा के बाद देश में बदलाव दिखेगा और परिवर्तन की शुरुआत अभी से हो चुकी है.

भारत जोड़ों यात्रा के बीच राज्य के सभी विभाग में पार्टी लेगी जनसभा 
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया की भारत जोड़ों यात्रा के समाप्त हो जाने के बाद महाराष्ट्र के सभी 6 विभागों में पार्टी के द्वारा जनसभाओं का आयोजन किया जायेगा। जिसमे सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उपस्थित रहेंगी।