logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

ईएमआई के लिए फाइनेंस कंपनी ने युवक का किया अपहरण, दिए सिगरेट के चटके


बुलढाणा: जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां ईएमआई के पैसे के लिए फाइनेंस कंपनी के बाउंसरों ने पहले युवक को अगवा किया। लगातार तीन दिनों तक सिगरेट के चटके देते रहे, बाद में उसे बस स्टैंड पर छोड़ दिया। छूटने के बाद पीड़ित पीड़ित युवक की पहचान अशपक खान मेहता खान (32, शेगांव) ने परिजनों की मदद से आरोपियों और फाइनेंस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं यह घटना सामने आने के बाद जिले में काफी रोष है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने कैपिटल नाम की कंपनी से बोलेरो वाहन खरीने के लिए कर्ज लिया था। हालांकि, अशपक ने वाहन को अकोला के किसी व्यक्ति को बेच दिया क्योंकि यह उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर रहा था। उसके द्वारा कानूनी रूप से नोटरीकृत किया गया और एक समझौता किया कि ऋण राशि का भुगतान वाहन के खरीदार द्वारा किया जाएगा। हालांकि, कर्जदार ने फाइनेंस कंपनी को राशि का भुगतान नहीं किया।

रविवार 23 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन की तरफ से जारहे खान को खामगांव से चार लोग आए और उसका अपहरण कर लिया। चारों उसे पहले शेगांव के विश्राम भवन ले गए और देर रात तक बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर खामगांव शहर के शंकर नगर इलाके में एक घर में रखा। इस दौरान चारों ने पहले उसकी पिटाई की। इस दौरान उसके शरीर पर सिगरेट के चटके भी दिए।

आरोपियों ने पीड़ित को लगातर तीन दिनों तक प्रताड़ित किया। अपहरणकर्ता यहीं नहीं रुके उन्होंने पीड़ित के साइन वाले सात लाख के दो चेक लिए और 100 रूपये देकर उसे देकर खामगांव बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया। पीड़ित किन शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।