logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

महायुति में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अलग-अलग मत, कोई शिंदे के साथ तो कोई संख्या बल की कह रहा बात


बुलढाणा: विधानसभा का बिगुल बज चुका है. इस बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर महायुति में विवाद की चिंगारी भड़कने की आशंका जताई जा रही है. विधानसभा चुनाव के बाद महायुति का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इसे लेकर महायुति में शामिल शिवसेना और बीजेपी नेता अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बुलढाणा महायुति से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे ही अगले मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. उन्होंने कहा कि यह बात मैं नहीं, अमित शाह और देवेंद्र फड़णवीस पहले ही कह चुके हैं. 

वहीं खामगांव से बीजेपी विधायक आकाश फुंडकर ने प्रतिक्रिया दी है कि जिसके पास ज्यादा संख्या होगी वही मुख्यमंत्री होगा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे के सत्र में पहले ही ये स्पष्ट किया है. 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में महायुति के रूप में ही लड़ा जाएगा और अंततः संख्या बल का ही विषय होता है. उन्होंने कहा कि जिसके पास ज्यादा संख्या होगी वही मुख्यमंत्री होगा.