logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

ठाकरे की शिवसेना में जाने का कोई सवाल ही नहीं ,उलट उनके सांसद और विधायक हमारे पाले में आयेंगे-प्रतापराव जाधव


बुलढाणा- शिवसेना के हुए विभाजन के बाद भी दोनों गुटों ठाकरे और शिंदे के बीच बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप के साथ दावे प्रतिदावे का खेल जारी है.ठाकरे सेना के सांसद चंद्रकांत खैरे ने दावा किया है की शिंदे गुट के कई विधायक उनके संपर्क में है जो जल्द ही हमारे साथ शामिल होंगे। खैरे के इस दावे का बुलढाणा से सांसद प्रतापराव जाधव ने कहा की हमारे साथ कही नहीं जायेंगे बल्कि उनके साथ के दो सांसद और पांच विधायक लोकसभा चुनाव से पहले हमारे पाले में आ जायेंगे।जाधव ने कहां जिन 40 विधायकों और 12 सांसदों ने बगावत का निर्णय लिया है वह खुद समझदार है.पार्टी में रहने के दौरान उनके साथ हो रहे व्यवहार और पार्टी द्वारा अपनी मूल विचारधारा से समझौता कर लिए जाने के बाद हम सबसे शिंदे के नेतृत्व में बगावत का निर्णय लिया है.

संभाजी ब्रिगेड से गठबंधन अनैतिक,उन्हें डर है की अब उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे 
जाधव के मुताबिक ठाकरे की शिवसेना ने संभाजी ब्रिगेड के साथ गठबंधन का जो निर्णय लिया है वह अनैसर्गिक है ठीक उसी तरह से जिस तरह महाविकास आघाड़ी सरकार के साथ जाने का फैसला लिया गया था.शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को छोड़ चुकी है.संभाजी ब्रिगेड के साथ बालासाहेब ठाकरे के वैचारिक मतभेद रहे है जिस वजह से पूर्व में कई बार टकराव की भी स्थिति निर्माण हुई थी.दरअसल यह गठबंधन चुनाव को लेकर किया गया है.ठाकरे की शिवसेना को अब आगामी चुनाव में उम्मीदवार मिलने की भी उम्मीद नहीं है इसलिए यह अप्राकृतिक गठबंधन किया गया है.