logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

सड़क हादसे में तीन की मौत,7 घायल


बुलढाणा :बुलढाणा जिले के शेगांव निवासी कुछ लोग लोग पंढरपुर में विठोबा के दर्शन के लिए क्रूजर गाड़ी से गए थे। सभी श्रद्धालु  पंढरपुर में दर्शन करने के बाद वापस अपने शहर शेगांव लौट रहे थे. लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था.सोमवार की सुबह वो अपने घर पहुंचते उससे पहले वो हादसे का शिकार हो गए . बुलढाणा जिले के शेगांव के पास सोमवार सुबह  करीब छह बजे शेगाव शहर के प्रवेश द्वार के पास श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही क्रूजर गाडी खंभे से जा टकराई.  ऐसा बताया जा रहा की शायद चालक को झपकी आई होगी और उसका वाहन पर से संतुलन छूट गया ओट तेज रफ़्तार क्रूजर गाडी खंभे से जोर से जा टकराई।  इस भीषण हादसे  में 3 श्रद्धालुओं की  घटनास्थल  पर ही मौत हो गई और 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय  नागरिक और पुलिस तत्काल  मदद के लिए पहुंचे और  सभी जख्मी  श्रद्धालुओं को शेगांव के सईबाई मोटे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को आगे के इलाज के लिए अकोला  के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये हादसा जहां हुआ वहां से इन सभी श्रद्धालुओं का घर  महज 2 किलोमीटर की दूरी पर था.लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। इस हादसे में घायल लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल है।