logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: अंबाबरवा अभयारण्य में पर्यटकों को हुए एक साथ दो धारीदार बाघों के दर्शन


बुलढाणा: पर्यटक असलम खान और उनके अन्य साथियों ने को बुधवार की दोपहर को बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तहसील में सतपुड़ा की तलहटी में अंबाबरवा अभयारण्य के वसाडी में जंगल सफारी के दौरान दो 2 धारीदार बाघों के दर्शन हुए।

पर्यटक के साथ-साथ वन कार्यालय के गाइड समीर सूरत्ने ने भी बाघ की तस्वीर अपने मोबाइल फोन में कैद की है. इस तरह जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को कई जंगल के जानवर देखने को मिले. इसमें सुधा अभ्यारण्य में मोर, भेड़िया, सियार, भैंसा समेत अन्य जंगली जानवरों के साथ-साथ नये पक्षी भी देखने को मिलते हैं.

सतपुड़ा के पहाड़ों में जानवरों की बड़ी संख्या है और जानवरों की सुरक्षा और उनके लिए जरूरी आश्रय स्थल की व्यवस्था सोनाला वन विभाग के अधिकारी सुनील वाकोड़े ने की है.

अंबाबरवा अभयारण्य में हर साल की तरह इस साल भी जानवरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और वन विभाग की ओर से अभयारण्य में वन्य जीवों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्यटन के लिए एक बार अभयारण्य का भ्रमण अवश्य करें.