logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

भाजपा विधायक आकाश फुंडकर का ट्विटर अकाउंट हैक


बुलढाणा:खामगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष एड आकाश  फुंडकर  का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. उनके ट्विटर अकाउंट का नाम और प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया गया है। इस बारे में विधायक  फुंडकर ने खुद मीडिया को जानकारी दी। हैकर्स ने बुधवार को विधायक एड आकाश फुंडकर का नाम और फोटो बदल दिया है। इस संबंध में फुंडकर ने जानकारी देते हुए बताया की उनका ट्विटर अकाउंट 2 नवंबर की रात को हैक कर लिया गया था। उन्होंने ट्विटर द्वारा दिए गए निर्देशों और लिंक का पालन करके अकाउंट को रिकवर करने का प्रयास किया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, फुंडकर ने कहा की मैं साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज करा रहा हूं और जल्द ही हैकर को पकड़ कर उसे सजा मिलेगी। उन्होंने कहा की उनके  ट्विटर पर अपलोड होने वाली किसी भी पोस्ट या जानकारी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इस पर आने वाली किसी भी पोस्ट, सूचना या किसी की मानहानि करने वाली सामग्री और अन्य बातों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हैकर के पकड़े जाने तक उनके अकाउंट पर अपलोड होने वाली पोस्ट पर कोई कमेंट न करे ऐसा आवाहन उनके द्वारा किया गया है.