logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

उद्धव गुट ने बालासाहेब ठाकरे का पुराना वीडियो शेयर कर शिंदे गुट पर बोला हमला, गायकवाड़ बोले- जिंदा होते अब तक कुचल देते 


बुलढाणा: शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बालासाहेब ठाकरे कहते नजर आ रहे हैं कि 'शिवसेना का एक भी विधायक टूटा तो उसे सड़क पर रौंद दो। बालासाहेब ठाकरे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को लेकर शिंदे गुट के विधायक  संजय गायकवाड़ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, "अगर बालासाहेब ठाकरे अभी जीवित होते, कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन करने वाले राउत सहित अन्य सभी नेताओं को रौंद देते।"

संजय गायकवाड़ ने कहा, “जब बालासाहेब ठाकरे जीवित थे, तो शिवसेना के कुछ विधायक 1990-91 के आसपास अलग हो गए। उस समय बालासाहेब ने वह अपील की थी। हमने शिवसैनिकों के रूप में मार्च भी किया। लेकिन उस समय जो विधायक टूट गए थे, उन्होंने हिंदुत्व को धोखा देकर अलग हो गए थे। तो बालासाहेब ठाकरे ने उन्हें कहा था कि उन्हें रौंदो।”

उन्होंने आगे कहा, "हम बालासाहेब ठाकरे के विचारों के साथ आए हैं, न कि हिंदुत्व को धोखा देकर। अगर आज बालासाहेब ठाकरे जिंदा होते तो कांग्रेस, राकांपा रौता समेत सबको रौंद देते।"