logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

विदर्भ में गरजे उद्धव ठाकरे, शिंदे सरकार को बताया मिन्दे सरकार, सत्तार को बताया गट्टार; पढ़े भाषण की प्रमुख बातें


बुलढाणा: बुलढाणा के चिखली में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। शिंदे सरकार से लेकर देवेंद्र फडणवीस और केंद्र सरकार पर ठाकरे ने हमला बोला। शिंदे सरकार को मिन्दे सरकार और कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार को गट्टार बताया इतना ही नहीं यवतमाल-वाशिम से सांसद भावना गवली पर भी निशाना साधा। ठाकरे ने कहा की आज के समय देश में लोकतंत्र है भी या नहीं यह भी सोचने की बात है.हमें अगली लड़ाई संविधान को बचाने के लिए लड़नी है.

उन्होंने शिंदे के साथ गए पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा की आप को एक प्रश्न का जवाब देना पड़ेगा की आप अगला चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ेंगे या नहीं। तुम्हे (शिंदे से सहयोगी विधायकों) को बालासाहेब का नाम चाहिए लेकिन आशीर्वाद मोदी का चाहिए। जो पार्टी छोड़कर गए है वो गद्दार है उनके मुखिया दिल्ली में बैठे है वह से जैसा आदेश आता है वैसा वह काम करते है.मै मराठी माटी में हुई गद्दारी को कुचलने का काम जिजाऊ के आशीर्वाद से शुरू करना चाहता हूँ इसलिए मैंने मुंबई की सभा के बाद ही तय कर लिया था की अगली सभा बुलढाणा में जिजाऊ के जन्मस्थान पर ही करूँगा।

 
जिनको खुद का भविष्य नहीं मालूम वो जनता का भविष्य क्या तय करेंगे
ठाकरे ने कहां मन्नत पूरी होने के बाद नवस के लिए 40 रेडे गुवाहाटी गए है.इससे पहले वो भविष्य दिखाने एक ज्योतिषी के पास गए थे.अब जिन्हे खुद का ही भविष्य नहीं मालूम वो आप का ( जनता ) का भविष्य बनाएंगे। दिवाली के समय मुख्यमंत्री अपने खेत में खेती करने गए थे सीएम अपने खेत पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे.अब हमें एक इनाम घोषित करना चाहिए हेलीकॉप्टर से खेत पर जाने वाले सीएम का नाम बताये एक लाख का इनाम पाए.जब से राज्य में मिन्दे सरकार आयी है तब से पनौती लग गयी है.
 
ताई ने पीएम को राखी बांधी इसलिए कार्रवाई से बची 
उद्धव ठाकरे ने सांसद भावना गवली पर भी निशाना साधते हुए कहा की उन पर कार्रवाई शुरू थी उसके कई साथी जेल चले गए लेकिन ताई पीएम को राखी बांधने पहुंच गयी वह फोटो बाहर आयी तो किसकी हिम्मत कार्रवाई करें। इस तरह मोदी को राखी बांधकर ताई कार्रवाई से बच गयी.
 
शिवसेना का यह सम्मेलन किसानों के लिए था.इसलिए किसानों की आड़ में भी ठाकरे ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और फडणवीस के एक बयान को फोन के माध्यम से स्पीकर पर सुनाया। ठाकरे ने फडणवीस को चुनौती भी दी की किसानों के बिजली बिल माफ़ करने की हिम्मत दिखाए और बिजली कलेक्शन काटे जाने की कार्रवाई को रोके।उन्होंने कहा की मुझे लेकर निशाना साधा जाता है की मै सीएम रहते मंत्रालय नहीं गया लेकिन जब किसान तकलीफ में था तो मेरी ही सरकार ने कर्जमाफी की और किसानों को उसका लाभ पहुंचा।