logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: शिक्षक ने किया दो नाबालिग छात्राओं का शोषण, मामला दर्ज होने के बाद हुआ फरार


बुलढाणा: शहर से सटे ग्राम कोलवड में स्थित राजीव गांधी मिलिट्री स्कूल में कक्षा दसवीं के 2 नाबालिग छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने की धमकी देते हुए उन पर अत्याचार करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिक्षक धमेंद्र हिवाले पर मामला दर्ज किया गया है। जिससे शिक्षा क्षेत्र में खलबली मची हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार शहर से सटे कोलवड इलाके में स्थित राजीव गांधी मिलिट्री स्कूल के कक्षा दसवीं में पढ़ रहे छात्र के साथ इस स्कूल के विज्ञान विषय के शिक्षक धर्मेंद्र हिवाले निवासी मिलिंद नगर ने 8 से 22 फरवरी के दौरान पीडित नाबालिग को स्कूल के लैब में ले जाकर उन पर अत्याचार किया। इस घटना की जानकारी किसी को देने पर प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। 

इस घटना के पश्चात पीड़ित छात्रों ने इस बात की जानकारी स्कूल के मुख्याध्यापक व अपने परिजनों को दी। इस मामले में दोनों पीड़ित नाबालिग छात्रों सहित मुख्याध्यापक व अन्य शिक्षकों ने 26 फरवरी की रात शहर पुलिस थाने में पहुंचे। जहां पीड़ित की शिकायत पर शहर पुलिस थाने में शिक्षक धर्मेंद्र हिवाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक धर्मेंद्र हिवाले फरार हो गया। इस मामले की जांच थानेदार प्रल्हाद काटकर के मार्गदर्शन में एपीआई पाटिल कर रहे हैं।

पहले भी घट चुकी है इस प्रकार की घटना 

शहर के राजीव गांधी मिलिट्री स्कूल में विज्ञान के शिक्षक धर्मेंद्र हिवाले द्वारा इस प्रकार की घटना को पहले भी अंजाम दिया गया था। जब यह मामला उजागर हुआ तो धर्मेंद्र हिवाले ने स्कूल प्रशासन को माफीनामा लिखकर देते हुए भविष्य में किसी प्रकार की गलतियां नहीं होने का आश्वासन भी दिया था। इसी समय हिवाले पर यदि कार्यवाही की गई होती तो भविष्य में होने वाली घटनाओं को लगाम लगता, यह प्रतिक्रिया परिसर के निवासियों द्वारा दी जा रही है।