logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने बुलढाणा जिले में चक्रवात से क्षतिग्रस्त गांव का किया निरीक्षण, पीड़ितों को दिए सहायता राशि चेक


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के कुछ हिस्सों में 12 जून की शाम को तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई. इस तूफानी बारिश के कारण कृषि उपज को काफी नुकसान हुआ और कई लोगों के घरों की छतें भी उड़ गईं. साथ ही विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मृत्यु भी हुई. इसी के चलते केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने जिले में क्षतिग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया.

छत उड़ने से छत से बंधे झूले की टक्कर से साई साखरे नाम की 6 महीने की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। जाधव ने मृतक साई के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार के सहयोग के लिए सरकार द्वारा चार लाख रुपये के अनुदान का चेक दिया। वहीं, चिखली तहसील के मेरा बुद्रुक में बिजली का झटका लगने से मृत हुए किसान रामेश्वर पडघान और उनके बेटे वैभव के घर जाकर एक लाख रुपये का चेक दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हमारे साथ है. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने वादा किया कि अन्य पीड़ितों को भी तुरंत मदद मुहैया कराई जाएगी.