logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

नियंत्रण खोने से गड्ढे में गिरा वाहन, 14 यात्री जख्मी, चिचोली फाटा के पास हुआ हादसा


बुलढाणा: मेहकर तहसील में चिंचोली फाटा के पास तेज रफ्तार कार से चालक के नियंत्रण खोने के कारण वाहन पलट गया। इस हादसे में 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका मेहकर ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लोनार से मेहकर की ओर जाते समय यह कार तेज गति से चल रही थी। इसके चलते ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया, सामने कोई वाहन नहीं था और ड्राइवर ने कार को सीधे सड़क के नीचे गड्ढे में घुसा दिया। 

हादसा इतना भीषण था कि वाहन में बैठे सभी यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरे, जिसमें वह जख्मी हो गए। सड़क से गुजर रहे नागरिकों ने घायलों को वाहन बाहर निकाला।

नागरिकों ने चालक को भी बाहर निकाला लेकिन वह मौके से भाग गया। कुछ घायलों का इलाज मेहकर ग्रामीण अस्पताल में, जबकि अन्य का इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।