logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

पुलिसकर्मी का विधायक संजय गायकवाड़ की कार धोते हुए वीडियो वायरल, हर्षवर्धन सपकाल ने फेसबुक पर वीडियो किया शेयर


बुलढाणा: पूर्व विधायक हर्षवर्द्धन सपकाल ने अपने फेसबुक और एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो शेयर किया है जिसमें बुलढाणा के शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ के मातोश्री कार्यालय के बाहर एक पुलिसकर्मी उनकी कार साफ कर रहा है। 

सपकाल ने अपने पोस्ट में लिखा, “पुलिस राज्य सरकार का एक कर्मचारी है और उसे कानून और व्यवस्था बनाए रखने और संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। आवश्यकता पड़ने पर बल प्रयोग का भी अधिकार है। पुलिस विभाग और राजनीति का एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन वे एक-दूसरे से बहुत करीब से जुड़े हुए हैं।”

सपकाल ने लिखा कि राजनीति का संबंध सभी सरकारी एजेंसियों से है। तो इसमें  पुलिस विभाग भी होता है। हाल ही में विधायकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस नियुक्त की गई है। इसी तरह विधायक संजय गायकवाड की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया यह पुलिसकर्मी कार धो रहा है।  

पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल ने लिखा, “शर्म करो महाराष्ट्र पुलिस! 2 दिन पहले विधायक ने दिया था असंवेदनशील बयान, क्या स्कूल में सुरक्षा मुहैया कराएंगे सीएम? क्या एसपी आरोपियों के घर पर बैठेगा? आज सुबह मिला जवाब, विधायक की गाड़ियां धुलेगी पुलिस! पुलिस व्यवस्था की कार्यकुशलता सिद्ध हुई। कहां ले जा रहे हैं मेरा महाराष्ट्र?”