logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

विश्व वारकरी सेना ने उद्धव ठाकरे से की मांग; शुष्मा अंधारे को पार्टी से निकाले, नहीं किया तो वोट नहीं देंगे


बुलढाणा: शिवसेना नेता सुषमा अंधारे की मुश्किलें बढ़ती जारही है। हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। मराठा युवा सेना के बाद विश्व वारकरी सेना ने भी उद्धव ठाकरे से अंधारे को पार्टी से निकालने की मांग कर दी है। इसी के साथ चेतावनी दी है की, अगर ऐसा नहीं किया को आगामी जितने भी चुनाव होंगे कोई भी मतदान नहीं करेगा।

वोट नहीं देने की ली शपथ

पश्चिम बंगाल के गंगासागर में विश्व वारकरी सेना की बैठक हुई। इस बैठक में वारकरी सेना के संस्थापक अध्यक्ष गणेश महाराज शेटे ने पश्चिम बंगाल के गंगा सागर में उद्धव ठाकरे द्वारा सुषमा सुषमा अंधारे को पार्टी से तत्काल निष्कासित करने की मांग की है। इसी के साथ सुषमा अंधारे जिस पार्टी में शामिल होंगी, राज्य के कार्यकर्ताओं ने उसे वोट नहीं देने की शपथ भी ली।

गणेश महाराज ने आगे कहा है कि, भविष्य में प्रदेश के वारकरी भी ऐसी शपथ लेंगे। इसलिए, हम भविष्य में सुषमा अंधारे और वारकरी संगठन के बीच एक नया संघर्ष देख सकते हैं।

मराठा युवा सेना भी कर चुकी है मांग

इससे पहले मराठा युवा सेना भी सुषमा अंधारे को पार्टी से निकालने की मांग कर चुकी है. अंधारे का हिंदुत्व झूठा है। मराठा युवा सेना ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें निष्कासित नहीं किया गया तो वे शिवसेना भवन के सामने महाआरती करेंगे।