logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा में गहराने लगा जल संकट, जिले के 46 गांवों में 47 टैंकरों से जलापूर्ति, टैंकरों की संख्या हुई दोगुनी


बुलढाणा: जिले में जलसंकट गहराने लगा है। मौजूदा स्थिति में जिले के 46 गांवों में 47 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। पिछले चार वर्षों में टैंकरों से प्रभावित गांवों की यह सबसे अधिक संख्या है। इसलिए आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी की आशंका है। इस बीच जिले में टैंकरों की संख्या दोगुनी हो गई। इस स्थिति को देखकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि मई के अंत में  जिले के करीब 82 गांवों को टैंकरों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ेगी।

बुलढाणा जिले में नागरिकों को पीने की भीषण किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जिले के 136 गांवों में जलसंकट बढ़ने से 168 निजी कुएं अधिग्रहित किये गए है। यह संख्या और भी बढ़ सकती है। 

बुलढाणा के 12 गांवों और देउलगांव राजा के 11 गांवों को टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। चिखली तहसील के 10, मेहकर के 9, मोटाला के 5 गांवों को टैंकरों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। एक लाख 44 हजार 640 लोग अब टैंकर के पानी पर निर्भर हैं। 

परियोजनाओं में जल भंडारण भी तेजी से घट रहा है, आठ तहसीलो के ग्रामीण इलाकों में पानी की कमी की समस्या गंभीर होती जा रही है। 136 गांवों के लिए 268 कुओं का अधिग्रहण किया गया है। अकेले देउलगांव राजा में, 28 गांवों के लिए 52 कुएं अधिग्रहित किए गए हैं, जबकि मेहकर तहसील  46 गांवों के लिए 47 कुएं अधिग्रहित किए गए हैं। ऐसी संभावना जताई जा है कि मई के अंता तक जलसंकट की तीव्रता अधिक होगी।