logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

विदर्भ में योगी आदित्यनाथ भरेंगे हुंकार, बुलढाना में करेंगे पहली रैली


बुलढाना: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचार शुरु कर दिया है। पार्टी के तमाम बड़े नेता और स्टार प्रचारक विभिन्न राज्यों में जाकर पार्टी सहित गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अप्रैल महीने के दूसरे हफ्ते में बुलढाना का दौरा करेंगे और यहां से महायुति उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगेंगे। 

बुलढाना लोकसभा सीट पर दुसरे चरण में मतदान होने वाला है। वहीं यहां से महायुति के तहत एक बार फ़िर शिवसेना के प्रताप्राव शिंदे को चुनावी मैदान में उतारा है। चुनाव में उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ अप्रैल के दुसरे हफ्ते में बुलढाना जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह महायुति के उम्मीदवार जाधव के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे। 

लोकसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ आधिकारिक तौर पर पहला विदर्भ दौरा होगा, जहां वह महायुति के लिए चुनाव प्रचार की करेंगे। बुलढाना लोकसभा सीट पर प्रतापराव जाधव का मुकबाला उद्धव गुट नेता नरेंद्र खेडेकर से होगा। वहीं 26 अप्रैल को लोकसभा सीट पर मतदान होंगे।