logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

युवक हत्याकांड मामला: आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर थाने में घुसी पुलिस, 21 लोगों पर मामला दर्ज 


बुलढाणा: सिंदखेड राजा तहसील के सखरखेड़ा के शेख आदिल की हत्या के मामले को लेकर शुक्रवार की रात जमकर बवाल हुआ। हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर भिंड ने जमकर प्रदर्शन किया, इस दौरान कई लोग थाने में घुस गए और जमकर बवाल काटा। आक्रोशित भीड़ को देखते झुए पुलिस को हल्की लाठी चर्च भी करना पड़ा। वहीं इस मामले में पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है वहीं स्थिति को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

13 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे सखरखेड़ा के जाफराबाद मोहल्ला के सुतगिरनी इलाके में 17 वर्षीय शेख आदिल और प्रशांत गवई (आर. सवांगी भगत) के बीच मामूली बात पर झगड़ा हो गया। इतने में प्रशांत ने आदिल का गला रेत दिया। आदिल मौके पर ही बेहोश हो गया। चिखली ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पीड़िता का परिवार इससे संतुष्ट नहीं था। शुक्रवार 14 अप्रैल को दोपहर में मृतक को दफनाने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे आक्रोशित भीड़ ने परिजनों ने थाने पर धावा बोल दिया। इसमें 150 से ज्यादा लोग इसमें शामिल रहे। इस दौरान पुलिस ने भीड़ पर हल्का लाठियां बरसाईं।

इस मामले में सखरखेड़ा पुलिस ने शेख अजहर शेख अफसर (33), साजिद खान सलीम खान पठान (26), शेख समीर शेख रऊफ (30), अजहर शेख हनीफ (25), शेख सिकंदर शेख रफीक (25), साबिर हुसैन को गिरफ्तार किया है. लाइक हुसैन (32), अजीम खान शरीफ खान पठान (40), मोहम्मद रफीक मोहम्मद शफीक (30), शेख अरशद शेख अफसर (29), शेख संदू शेख कादर (43), फैजान खान मुजमिल खान (24), शेख आवेश शेख शकील (23), शेख अनीस शेख चांद (35), शेख सोहेल शेख अकील (21), मुख्तार मास्टर (45), एजाज मास्टर (43), अयूब कुरैशी (40), शेख नईम शेख आयुम (40), शेख शकी ( 45), अशपाक शाह मुनीरशाह (45), शेख शकील शेख शफी (42) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।