logo_banner
Breaking
  • ⁕ जिन पुरुषों ने लाड़ली बहना का पैसा लिया, उससे होगी वसूली; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; किसान कर्ज माफ़ी का भी लिया निर्णय ⁕
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर-मुंबई उड़ानों में कटौती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी नाराज़, टाटा सन्स चेयरमैन को लिखा पत्र


नागपुर: खाड़ी देशो में शुरू युद्ध और बढ़ते ईंधन की कीमतों का सबसे ज्यादा असर एविएशन सेक्टर पर पड़ा है। लगातार बढ़ते दामों के कारण एयरलाइन्स कंपनियों ने अपने फ्लाइट्स में बड़ी कटौती करने का निर्णय लिया है। एयर इंडिया (Air India) ने नागपुर से मुंबई के बीच चलने वाली फेरियों को कटौती की है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने नागपुर-मुंबई विमान सेवाओं (Nagpur-Mumbai Flight Sevice) में कटौती को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। गडकरी ने टाटा सन्स (Tata Sons) के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) को पत्र लिखकर नागपुर और मुंबई के बीच रद्द की गई उड़ानों को तत्काल बहाल करने की मांग की है।

गडकरी ने अपने पत्र में कहा कि एअर इंडिया द्वारा नागपुर-मुंबई मार्ग पर उड़ानों की संख्या कम करने और कुछ सेवाएं बंद करने से विदर्भ के औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों और निवेश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे उद्योग जगत और आम यात्रियों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह मामला तब सामने आया जब नागपुर की संस्था 'असोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेव्हलपमेंट' ने विमान सेवाओं में कटौती से हो रही समस्याओं को लेकर गडकरी से हस्तक्षेप की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गडकरी ने सीधे टाटा समूह के शीर्ष नेतृत्व को पत्र भेजा।

पत्र में गडकरी ने उल्लेख किया कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और विदर्भ क्षेत्र के व्यापार, उद्योग, निवेश तथा प्रशासनिक कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में उड़ानों में कटौती से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

गडकरी ने नागपुर के ऐतिहासिक महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लगभग 100 वर्ष पहले टाटा समूह द्वारा शुरू की गई 'नाइट एयर मेल सर्विस' का प्रमुख केंद्र नागपुर ही था। इसके अलावा हाल ही में केंद्र सरकार ने पीपीपी मॉडल के तहत नागपुर हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी GMR Group को सौंपी है, जिससे नागपुर एक प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित हो रहा है।

गडकरी ने मांग की है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या और क्षेत्रीय संपर्क को ध्यान में रखते हुए एअर इंडिया नागपुर-मुंबई मार्ग पर कम से कम एक सुबह या शाम की उड़ान तत्काल बहाल करे। उन्होंने उम्मीद जताई कि टाटा सन्स इस मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर यात्रियों और उद्योग जगत को राहत देगा।