logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: शराब की दुकानों से ब्रांड ही गायब; ‘ओल्ड मंक’ शौकीनों को करना पड़ेगा थोड़ा और इंतजार!


बुलढाणा: हमेशा की खबरों में आप महंगाई, राजनीति या सड़कों के गड्ढे देखते और पढ़ते हैं, लेकिन बुलढाणा में फिलहाल शराब प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या सिरदर्द बन गई है। भारत में लोकप्रियता के शिखर पर और कई लोगों के लिए 'अपनेपन' की प्रतीक मानी जाने वाली 'ओल्ड मंक रम' को पिछले कुछ महीनों से दुकानों से अचानक गायब देखा जा रहा है। मानसून में इसे हमेशा का साथी मानने वाले इस ब्रांड के न मिलने से बुलढाणा के शराब प्रेमियों में काफी बेचैनी फैल गई है। बाजार में तो सीधे-सीधे "कंपनी ने उत्पादन ही बंद कर दिया है" जैसी अफवाहें भी उठने लगी हैं। लेकिन इसका असली 'रहस्य' क्या है? आइए जानते हैं इस खबर के जरिए ….

मानसून का मौसम और हाथ में 'ओल्ड मंक' का ग्लास... यह समीकरण कई शराब प्रेमियों के लिए बिल्कुल तयशुदा है। हालांकि, बुलढाणा की वाइन शॉप्स में पिछले तीन महीनों से इस लोकप्रिय रम का स्टॉक खोजने पर भी नहीं मिल रहा है। ऐसा ही राज्य में कई अन्य जिलों में भी है। दुकानदारों से पूछताछ करने पर जवाब मिलता है -- "साहब, स्टॉक ही नहीं है।" इस कमी की वजह से बाजार में कई तरह की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। कंपनी के बंद होने की चर्चा भी शुरू हो गई। लेकिन दोस्तों, घबराने या चिंता करने की कोई बात नहीं है। कंपनी ने उत्पादन बंद नहीं किया है, बस यह कम हो गया है।

दो बड़े उत्पादन संयंत्र बंद

कारण यह है कि कंपनी ने कुछ साल पहले लखनऊ और चेन्नई में अपने दो बड़े उत्पादन संयंत्र बंद कर दिए थे। फिलहाल मुख्य रूप से महाराष्ट्र के खोपोली स्थित प्लांट से ही इसकी आपूर्ति हो रही है। साथ ही, भारतीय रक्षा बलों द्वारा इस रम की भारी मांग की जाती है। इस वजह से कंपनी पहले सेना को प्राथमिकता दे रही है और उसके बाद ही बचा हुआ माल खुदरा बाजार में आ रहा है। नतीजतन, आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गई है और पिछले तीन महीनों से दुकानों में बहुत सीमित स्टॉक पहुंच रहा है।

तो दोस्तों, चिंता न करें... आपका पसंदीदा ब्रांड बंद नहीं हुआ है, बस जरा अपनी 'ड्यूटी’ निभा रहा है। तो बुलढाणा के साथ-साथ अन्य जिलों में भी शराब प्रेमियों को 'ओल्ड मंक' की वापसी तक थोड़ा इंतजार तो करना पड़ेगा।