logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

देश में न्यूनतम आधार मूल्य पर साढ़े 13 लाख क्विंटल सोयाबीन की खरीदी, महाराष्ट्र के लिए समय सीमा 31 जनवरी तक बढ़ी


नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सरकार अब तक करीब 13 लाख 68 हजार क्विंटल सोयाबीन न्यूनतम आधार मूल्य पर खरीद चुकी है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए, चौहान ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में सोयाबीन खरीदने की समय सीमा 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों की मांग के अनुसार खरीद की समय सीमा बढ़ा दी गई है। 

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने राज्य सरकारों से भी अपील की कि यह सुनिश्चित करें कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हों। वहीं, इसी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 700 करोड़ रुपये की 56 नई वॉटरशेड विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी दी। ये परियोजनाएं किसानों की आय बढ़ाने, भूमि क्षरण को रोकने और जलवायु लचीलेपन को मजबूत करने के प्रयासों का समर्थन करेंगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से फोन पर विस्तृत चर्चा कर विपणन निदेशालय के माध्यम से सोयाबीन की खरीद के लिए कम से कम 15 दिन का समय बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह निर्णय लिया।