logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

EPFO का बड़ा डिजिटल कदम: अब WhatsApp पर मिनटों में चेक होगा PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस भी मिलेगा


नई दिल्ली: देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब PF अकाउंट से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कर्मचारी सिर्फ WhatsApp पर एक मैसेज भेजकर अपना PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस और ट्रांजैक्शन डिटेल्स देख सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, EPFO अगले एक महीने के भीतर AI आधारित WhatsApp चैटबॉट सेवा लॉन्च कर सकता है। इस नई सुविधा का उद्देश्य कर्मचारियों को तेज, आसान और 24x7 डिजिटल सेवा उपलब्ध कराना है। इसके जरिए यूजर्स को EPFO ऑफिस के चक्कर लगाने या वेबसाइट पर बार-बार लॉगिन करने की परेशानी से राहत मिलेगी।

बताया जा रहा है कि कर्मचारी EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर “Hello” भेजकर सेवा शुरू कर सकेंगे। इसके बाद चैटबॉट यूजर की पहचान सत्यापित कर PF बैलेंस, क्लेम की स्थिति, आखिरी ट्रांजैक्शन और अन्य जरूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएगा।

सरकार लगातार EPFO सेवाओं को डिजिटल और स्मार्ट बनाने की दिशा में काम कर रही है। हाल ही में PF निकासी को UPI से जोड़ने की प्रक्रिया पर भी तेजी से काम शुरू हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कर्मचारी सीधे UPI के जरिए PF राशि निकाल सकेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि WhatsApp आधारित यह सुविधा खासतौर पर उन कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगी, जिन्हें तकनीकी प्रक्रियाओं या वेबसाइट इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। इससे EPFO सेवाओं की पहुंच और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगी।