logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर शहर के इतिहास में पहली बार; 14 जुलाई को एक ही दिन में डेढ़ लाख से अधिक नागरिकों ने आपली बस से किया प्रवास


नागपुर: नागपुर शहर के इतिहास में पहली बार 14 जुलाई सोमवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ 1 लाख 54 हजार 728 नागरिकों ने शहर की बस सेवा का उपयोग किया। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

नागपुर महानगर परिवहन सेवा ने सोमवार को इतिहास बना दिया। आंकड़ों के मुताबिक, 14 जुलाई को पूरे दिन में कुल 1,54,728 यात्रियों ने बस से सफर किया। यह पहली बार है जब किसी एक दिन में इतने बड़े पैमाने पर लोग सार्वजनिक बस सेवा का उपयोग करते नज़र आए। नागपुर महानगर पालिका के परिवहन विभाग का कहना है कि ये सफलता नागरिकों में बढ़ती जागरूकता और बेहतर बस सुविधा का परिणाम है। हाल ही में शहर में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई गई है और रूट भी बेहतर प्लान किए गए हैं।

नगर पालिका का लक्ष्य अब इस संख्या को और बढ़ाना है ताकि निजी वाहनों पर निर्भरता घटाई जा सके और ट्रैफिक व प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सके। नागपुर के लिए यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है – स्मार्ट और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट की ओर।