logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र को मिली 5,127 करोड़ की विदेशी निवेश की सौगात, नागपुर समेत 10 जगह स्थापित होंगे आधुनिक लॉजिस्टिक्स


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार और ब्लैकस्टोन ग्रुप के एक्सएसआईओ लॉजिस्टिक्स पार्क्स और होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के बीच एक महत्वपूर्ण सामंजस्य हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस करार के अनुसार नागपुर समेत राज्य के 10 से अधिक आधुनिक औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित किए जाएंगे।

महाराष्ट्र राज्य सरकार और ब्लॅकस्टोन समूह के एक्सएसआइओ लॉजिस्टिक्स पार्क्स व होरायझन इंडस्ट्रियल पार्क्स के बीच एक महत्वपूर्ण सामंजस्य करार पर मुंबई में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्योग सचिव डॉ पी अन्बलगन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अश्विनी भिडे, एमआयडीसी के सीईओ पी. वेलारासू और ब्लॅकस्टोन समूह के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस करार के तहत महाराष्ट्र में 5,127 करोड़ रुपये की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश  की जाएगी। इसके माध्यम से राज्य में 10 से अधिक अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक पार्क्स का निर्माण किया जाएगा, जिनमें नागपुर, भिवंडी, चाकण, सिन्नर और पनवेल जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स के लिए कुल 794.2 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है।

इन लॉजिस्टिक्स पार्क्स को ECO फ्रेंडली, डिजिटल सुविधाओं से युक्त और रोजगार-सृजन को बढ़ावा देने वाले स्वरूप में विकसित किया जाएगा। ये महाराष्ट्र लॉजिस्टिक्स नीति 2024 के अनुरूप है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ये करार महाराष्ट्र को लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 27,510 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। 

देखें वीडियो: