logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: गणेशोत्सव के साथ फूलों के दाम में 50% तक उछाल गेंदा 100 रुपए, गुलाब 400 रुपए किलो तक पहुंचा


नागपुर: गणेश चतुर्थी के साथ ही नागपुर के फूल बाजार में रौनक बढ़ने के साथ महंगाई का असर भी साफ दिखाई दे रहा है। बाप्पा के स्वागत, पूजा और गणेश मंडलों की सजावट के लिए फूलों की मांग बढ़ने से कीमतों में 50 फीसदी तक उछाल आया है। गेंदा 100 रुपए तो गुलाब 400 रुपए किलो तक पहुंच गया है।

नागपुर में गणेशोत्सव शुरू होते ही फूलों की मांग अचानक बढ़ गई है। सीताबर्डी, इतवारी और कॉटन मार्केट के थोक एवं खुदरा बाजारों में सोमवार सुबह से ही खरीदारों और फूल विक्रेताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मांग बढ़ने के कारण अलग-अलग किस्म के फूलों के दाम में 50 प्रतिशत तक तेजी दर्ज की गई है। 

पूजा में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला  गेंदा 40 से 100 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं शेवंती के दाम 120 से 150 रुपए, सादा गुलाब की पंखुड़ियां करीब 200 रुपए और  डच गुलाब, शिरडी गुलाब व निशिगंधा से 350 से 400 रुपए प्रति किलो  तक पहुंच गए हैं।

फूल कारोबारियों के मुताबिक नागपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ अन्य जिलों से भी फूलों की आवक जारी है, लेकिन गणेशोत्सव के चलते मांग इतनी तेजी से बढ़ी है कि आपूर्ति कम पड़ने लगी है। सार्वजनिक गणेश मंडलों ने बड़े पैमाने पर हार, तोरण और मंडप सजावट के लिए थोक में फूलों की बुकिंग कर रखी है, जिससे खुदरा बाजार में उपलब्धता प्रभावित हुई है।

व्यापारियों का अनुमान है कि गणेशोत्सव के अगले दस दिनों तक फूलों की मांग मजबूत बनी रहेगी। इसके बाद गौरी-गणपति पूजन के दौरान मांग और बढ़ सकती है। ऐसे में आवक में बड़ा इजाफा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में फूलों के दाम में राहत मिलने की संभावना कम है।