logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

इस्पात आयात पर प्रस्तावित शुल्क से 2025 में कीमतों में भारी बढ़ोतरी की संभावना: क्रिसिल


नयी दिल्ली: इस्पात के आयात पर अगर अगले महीने के अंत तक प्रस्तावित सुरक्षा शुल्क लगाया जाता है, तो 2025 में इस्पात की कीमतें पिछले साल की तुलना में बहुत अधिक होंगी। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बुधवार को एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई है।

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स के निदेशक-शोध विशाल सिंह ने एक बयान में कहा, “वैश्विक स्तर पर इस्पात की कीमतों में गिरावट के कारण घरेलू कीमतें दबाव में हैं और 2025 में भी इनके नरम बने रहने की संभावना है। रक्षोपाय या सेफगार्ड शुल्क लागू होने पर कीमतों में चार से छह प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।”

उन्होंने कहा, “चूंकि मिलें नई चालू क्षमताओं से उत्पादन की मात्रा बढ़ाती हैं, इसलिए आपूर्ति में वृद्धि से फ्लैट इस्पात की कीमतें कम हो जाएंगी, लेकिन फिर भी यह 2024 की औसत कीमत से अधिक होगी। कहा जा रहा है कि बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए मिलों के बीच तीव्र प्रतिस्पर्धा से कीमतों में तेजी सीमित हो सकती है।”

उद्योग द्वारा प्रस्तावित सुरक्षा शुल्क लगाना यहां सकारात्मक हो सकता है। बयान में कहा गया है कि अगर इसे फरवरी के अंत तक लागू कर दिया जाता है, तो 2025 में इस्पात की कीमतें 2024 की तुलना में बहुत अधिक होंगी, जिसका प्रभाव पहली छमाही में अधिक होगा। पिछले साल, शुद्ध आयात में वृद्धि के कारण धातु की अतिरिक्त उपलब्धता के चलते घरेलू बाजार में इस्पात की कीमतों में गिरावट आई थी।

हॉट-रोल्ड कॉइल (एचआरसी) की कीमतों में नौ प्रतिशत और कोल्ड रोल्ड कॉइल की कीमतों में सात प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे घरेलू मिलों की शुद्ध आय वृद्धि धीमी हो गई। हालांकि, कोकिंग कोयले की गिरती कीमतों और कम अस्थिरता के कारण घरेलू इस्पात उत्पादकों को मार्जिन दबाव को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली है।