logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण


अमरावती: अगर आप एसटी बसों में रियायती दर पर सफर करने वाले महिला, वरिष्ठ नागरिक या अमृत वरिष्ठ नागरिक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल ने 1 अगस्त से रियायत का लाभ लेने के लिए एनसीएमसी यानी स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। अब बिना स्मार्ट कार्ड के यात्रियों को किराए में मिलने वाली छूट का लाभ नहीं मिलेगा। राज्यभर में इस योजना के तहत लाखों यात्रियों का पंजीकरण किया जा चुका है और प्रशासन तेजी से कार्ड वितरण की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

एसटी यात्रा को डिजिटल, पारदर्शी और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड योजना लागू की है। एसटी प्रशासन के अनुसार, राज्यभर में अब तक लगभग 51 लाख यात्रियों ने स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि 25 लाख से अधिक कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे राज्य में 4 हजार से अधिक अधिकृत वितरण केंद्र शुरू किए गए हैं। हालांकि, कुछ केंद्रों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें मिलने के बाद एसटी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

अतिरिक्त शुल्क लेने वाले केंद्रों का लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाएगा। एसटी महामंडल ने महिला, वरिष्ठ नागरिक और अमृत वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के यात्रियों से अपील की है कि वे 1 अगस्त से पहले अपने नजदीकी बस स्टैंड या अधिकृत केंद्र पर जाकर स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें रियायती यात्रा का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।